महिला बिल का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण

महिलाओं का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के आडवाणी नगर मंडल में शुक्रवार को महिला स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया. मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदोरिया की अध्यक्षता में निकाली गयी इस रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया. रैली विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता का संदेश देती रही व राहुल गांधी के पुतले को दहन करते हुए राहुल गांधी शर्म करो शर्म करो महिलाओं का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारों की गूंज उठती रही. रैली के दौरान जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला बिल का विरोध करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. यह आधी आबादी के साथ सौतेला व्यवहार दर्शाता है, जिसे एनडीए किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है. महिला स्वाभिमान रैली का उद्देश्य भी समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा व समान अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. मौके पर अशोक कुमार सिंह, नित्यानंद मेहता, रघुनंदन साह, शशिकांत राय, सौरभ सिंह, अर्जुन ठाकुर सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >