छठ घाट निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप

भगवान भरोसे संचालित हो रहा निर्माण कार्य

परवाहा. रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों पंचायत में हो रहे विकास कार्यों में जमकर मापदंड की धज्जियां उड़ाई जा रही है. सरकारी राशि से हो रहे निर्माण कार्य का कोई देखरेख करने वाला नहीं है. निर्माण कार्य भगवान भरोसे संचालित हो रहा है. बसैठी पंचायत के ऐतिहासिक शिव मंदिर स्थित पोखर पर छठ घाट का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है. जिसमें उजला बालू,घटिया ईंट से निर्माण कार्य किया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीण रघुनाथ झा,बबलू ऋषिदेव, योगानंद ऋषिदेव आदि ने बताया कि निर्माण कार्य में जमकर मनमानी की जा रही है. लॉकल बालू,घटिया ईंट से काम किया जा रहा है. अविलंब जांच कर मापदंड के अनुरूप कार्य होना चाहिए. बीडीओ रूबी कुमारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. मापदंड के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा. अविलंब जांच करवाकर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >