मवि बीरनगर में अनियमितता का उजागर

निरीक्षण में कई शिक्षक मिले गायब

भरगामा. भरगामा बीडीओ शशिभूषण सुमन ने शनिवार को मध्य विद्यालय बीरनगर का औचक निरीक्षण किया. जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आयी. विद्यालय में 16 शिक्षकों में से 05 सीएल पर, 05 उपस्थिति बनाकर गायब व सिर्फ 06 शिक्षक उपस्थित मिले. 06 रसोइयों में से दो बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये. बच्चों ने बताया कि स्कूल में सिर्फ एक घंटी पढ़ाई होती है फिर छुट्टी दे दी जाती है. 431 नामांकित छात्रों में से निरीक्षण के समय मात्र 47 बच्चे उपस्थित थे. एमडीएम रजिस्टर में 437 बच्चों को भोजन दिखाया गया. जबकि चूल्हे पर सिर्फ 05 किलो चावल की खिचड़ी पक रही थी. विभाग द्वारा गैस उपलब्ध कराने के बावजूद खाना लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >