लेखापाल के आत्महत्या मामले में जांच शुरू

आत्महत्या के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल

प्रतिनिधि,कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सरकार भवन स्थित लेखापाल कार्यालय में रविवार की संध्या लेखापाल सह आइटी सहायक विकास कुमार पिता सुरेंद्र चौधरी खजुरबाड़ी जोगबनी निवासी ने देर संध्या कार्यालय को अंदर से बंद कर कमरे में लगे पंखा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मामले में एफएसएल जांच के साथ ही पुलिस की जांच शुरू हो गयी है. हालांकि सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे. मृतक की मां के चीत्कार से घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखें नम होती रही. इधर कुर्साकांटा पुलिस पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. अभी तक मृतक के परिजनों से किसी भी तरह का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होते हीं आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जायेगा. इधर लेखापाल सह आईटी सहायक का आत्महत्या कर लेने को लेकर संबंधित पंचायत के मुखिया की परेशानी बढ़ गयी है. आत्महत्या का शिकार लेखापाल विगत लगभग ढाई साल से कुर्साकांटा प्रखंड में पदस्थापित था. लेखापाल कुर्साकांटा पंचायत में मूल रूप से पदस्थापित था. लेकिन चार अन्य पंचायत का प्रभार उसके जिम्मे था. जिसमें हरिरा, कमलदाहा, डुमरिया शामिल हैं.

———–

हादसे में बाइक सवार हुआ घायल

अररिया. अररिया -पूर्णिया फोरलेन मार्ग गैयारी यादव चौक के समीप रविवार के दिन दो बाइक की टक्कर में फरकीया गांव निवासी बाइक सवार मो इस्माइल, मो सुलेमान बुरी तरह घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया है. जंहा चिकित्सक ने सुलेमान को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है. मारपीट में महिला सहित तीन जख्मी अस्पताल में भर्ती.

————

ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

अररिया. सदर थाना क्षेत्र के चातर गांव में रविवार को मक्के की खेत से ट्रैक्टर ले जाने के कारण दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनो तरफ से मो जफर, मो नौशाद, बीबी परवीन जख्मी हो गई. जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिये सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि सूचना थाना को भेज दी गई है.

———–

पहली पत्नी को घर से निकाल, कर ली दूसरी शादी

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के दिघली गांव में दहेज स्वरूप दो लाख रुपये की मांग को लेकर पति सहित ससुराल वालों द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित करने व मारपीट कर घर से निकाल देने एक मामला सामने आया है. साथ ही पति द्वारा दूसरी शादी किये जाने की बात कही है. इस मामले में पीड़िता बीवी मेंहजवी ने पलासी थाना में पति सहित आधा दर्जन ससुराल पक्ष लोगों के विरुद्ध पलासी थाना एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें पति मो अनायत के अलावा मो नसीम, बीवी वसीना, मो विलायत, नईम व बीवी नजहत को अभियुक्त बनाया गया है. घटना बीते 10 फरवरी की बतायी गयी है. विलंब से थाना में सूचना का कारण आपसी पंचायती होने की बात बतायी गयी है. दर्ज मामले में पीड़िता ने कहा है कि मेरी शादी करीब एक वर्ष पूर्व दिघली गांव के मो अनायत के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुईं हैं. शादी के समय मेरे पिता द्वारा करीब पांच लाख रुपये का कीमती उपहार भी दिया गया था. शादी के बाद मैं अपने ससुराल में रहने लगी. करीब छह माह बाद पति सहित ससुराल वालों द्वारा दहेज स्वरूप दो लाख रुपये पिता से लाने कहने लगे. विरोध करने पर प्रताड़ित किया जाने लगा.

——–

मारपीट में पांच लोग घायल

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बीते 24 घंटे के अंदर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित पांच व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में कुजरी गांव की हुश्नदा, अकबर आलम, अबेसुन, कवैया गांव के मो समशूल, व बीवी फातिमा शामिल हैं. सभी घायलों को उपचार के लिये सीएचसी पलासी लाया गया. मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >