घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के बढ़ेपुरा पंचायत के वार्ड संख्या दो पंजरकट्टा निवासी एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान नेपाल के अस्पताल में मौत हो गयी. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक की पहचान बढ़ेपुरा पंचायत के पंजरकट्टा निवासी 30 वर्षीय चंदन कुमार यादव पिता मोहन यादव के रूप में की गयी है. युवक मंगलवार रात अपनी बाइक से पंजरकट्टा बिंदुल चौक होते हुए चंदा शादी समारोह में भाग लेने जा रहा था. जैसे ही वह पोसदाहा के समीप पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उसे नेपाल के एक निजी अस्पताल में लेकर गये, जहां लगातार चार दिनों तक इलाज चलने के बाद युवक की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >