आग से बचाव की दी जानकारी

नुक्कड़ नाटक के जरिये किया जागरूक

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बैजूपट्टी पंचायत अंतर्गत खुटहा बैजनाथपुर में अग्निशमन विभाग व जीविका दीदी की ओर से ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आग लगने की घटनाओं से बचाव व सुरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में प्रधान अग्निक विमल कुमार, अग्निक कालीचरण व अग्नि चालक प्रहलाद कुमार की टीम ने भाग लिया. नुक्कड़ नाटक के जरिये यह दर्शाया गया कि किस प्रकार छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़ी आगजनी की घटनाओं का कारण बनती है. साथ ही समय रहते सतर्कता बरतकर इन घटनाओं से बचा जा सकता है. अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं, इसलिए विशेष सावधानी बरतना जरूरी है. इसके अलावा टीम ने प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने के तरीके भी बताए, जैसे बालू, पानी व गीले कपड़े का उपयोग कर छोटी आग पर काबू पाया जा सकता है. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया व अग्निशमन विभाग की इस पहल की सराहना की. .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >