समारोहपूर्वक मनायी शहीद की जयंती

सभी बच्चों को आयोजक ने उपहार प्रदान किया

फारबिसगंज. शहर के सुल्तान पोखर के समीप स्थित अपर्णा बाल विद्या मंदिर में बिहार बाल मंच के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चों की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन कर अमर शहीद शुक्ल की जयंती मनायी गयी. शहीद शुक्ल की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पण के बाद, उल्लेखनीय शिक्षा सेवा के लिए विद्यालय के निदेशक संजय मंडल व उनकी धर्मपत्नी सह प्राचार्य रूपा कुमारी को श्री तिवारी ने आदर्श दंपती सम्मान से सम्मानित किया. इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा कि शालीग्राम शुक्ल का जन्म 09 अप्रैल 1912 को कानपुर उत्तर प्रदेश में हुआ था चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद्र बोस की विचारधारा से प्रेरित होकर जंगे आजादी में शामिल हुए. 18 वर्ष की उम्र में ही 01 दिसंबर 1930 को अंग्रेजी सिपाहियों से लड़ते हुए डॉ डीएभी कॉलेज हॉस्टल नवाबगंज कानपुर में वीरगति को प्राप्त हुए. मौके पर राष्ट्रीय गीत व पर्यावरण आधारित लघु नाटक भी प्रस्तुत किया गया. सभी बच्चों को आयोजक ने उपहार प्रदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >