बाल संसद व मीना मंच का गठन

समीक्षा कुमारी बनी प्रधानमंत्री व रोशन कुमार बने उप प्रधानमंत्री

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के मवि पलासी सह उच्च माध्यमिक विद्यालय पलासी में नए सत्र 2026 के लिए बाल संसद व मीना मंच का गठन किया गया. प्रधानाध्यापक मो अफरोज आलम की अध्यक्षता में बाल संसद व मीना मंच का पुनः गठन कराया गया. गठन के दौरान छात्रा समीक्षा कुमारी को प्रधानमंत्री व रोशन कुमार यादव को उप प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गया. प्रधानाध्यापक मो अफरोज आलम ने बताया कि बाल संसद के गठन विद्यालय में प्रत्येक वर्ष किया जाता है. इसके गठन से विद्यालय प्रशासन को सहयोग मिलता है. मौके पर शिक्षक अजय चौधरी, बाल संसद के प्रभारी शिक्षक आलोक कुमार, मीना मंच के प्रभारी शिक्षिका वैशाली मिश्रा, शिक्षक संजीव कुमार राउत ,राजीव कुमार, शशि रानी, सुरैया शबनम, जनार्दन कुमार के अलावा व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >