ईओ व मुख्य पार्षद ने की कई योजनाओं की जांच

ईओ व मुख्य पार्षद ने की कई योजनाओं की जांच

नरपतगंज. नगर पंचायत नरपतगंज के विभिन्न वार्डों में गुरुवार को इओ विकास कुमार व मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी ने सड़क, पेयजल पुलिया आदि का जांच की. इस दौरान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 02, 06, 08, 13, 14 व 19 में करीब एक दर्जन से ज्यादा सड़क की गुणवत्ता व निर्माण कार्य की जांच की गयी. वार्ड संख्या 13 स्थित शिशुआ से महादलित बस्ती जाने वाली सड़क की गुणवत्ता की जांच की गयी. वहीं वार्ड संख्या 06 में वासुदेव राय के घर से माता रानी स्थान तक 380 फीट सड़क का निर्माण होना था. उसकी जगह 293 फीट सड़क का निर्माण कार्य पाया गया. मौके पर जेई मो मिराज को सख्त निर्देश देते हुए एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया. वहीं इसी वार्ड के दूसरे सड़क जो 547 फीट सड़क निर्माण में 08 इंच की जगह 06 इंच निर्माण पाए जाने पर जेई अमन कुमार को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है. वहीं वार्ड संख्या 06 में वाटर एटीएम में आयरन आने की शिकायत पर आइपीआर फिल्टर लगाने का निर्देश दिया गया. वार्ड संख्या 02 में खररा धार नदी होने के कारण पूर्व से तीन पुलिया बना हुआ है. लोगों का मांग था कि दो पुलिया का निर्माण होना चाहिए. मुख्य पार्षद ने सभी को बताया कि बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को लेकर पुलिया का निर्माण किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >