विभिन्न योजनाओं की लोगों को दी जानकारी

हरिरा में विकास शिविर का आयोजन

34-प्रतिनिधि,कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिरा के गोसनगर में शनिवार को चिन्हित अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोला में विकास शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित विकास शिविर में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं जिसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली, उज्ज्वला योजना, औपचारिक शिक्षा को लेकर विद्यालयों में प्रवेश, आंगनबाड़ी केंद्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड निर्माण, कुशल युवा प्रोग्राम, मुख्यमंत्री निश्चय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वयं सहायता समूह भत्ता योजना, ई श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, वास भूमि,बंदोबस्ती, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, हर घर नल का जल, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय की जानकारी के साथ इसे प्राप्त करने के लिए आवश्यक कागजात समेत अन्य आवश्यक जानकारी दी गयी. मौके पर राजस्व कर्मचारी देवेंद्र कुमार, जीपीएस जीच्चू कुमार, विकास मित्र रूसी कुमारी, टोला सेवक शिवानंद ऋषिदेव, आवास सहायक प्रमोद मांझी, पीआरएस मिथिलेश कुमार सिंह, स्वच्छता पर्यवेक्षक विजय कुमार मंडल, संजय कुमार पासवान, पंकज कुमार यादव, काशीनाथ सिंह, मुन्नी देवी आंगनबाड़ी सेविका काजल कुमारी समेत पीएचसी की मेडिकल टीम शिविर में मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >