सिकटी. प्रखंड के बरदाहा पंचायत कॉलेज चौक बरदाहा में किसान सहकारी चौपाल सह नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया. इसमें रेणु संस्कृति मंच अररिया द्वारा सहकारिता विभाग की योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी गयी. मौके पर रेणु संस्कृति टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को अपना धान बिचौलियों के यहां न बेचकर पैक्स के माध्यम से बेचने की अपील की. किसानों का फसल जब किसी आपदा के तहत नुकसान होता है तो उसका सरकारी एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर लाभ लेने की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर बरदाहा पैक्स अध्यक्ष गौरी कांत झा, उज्ज्वल आनंद, शहवाज खान, भजन लाल शर्मा, बुंदेल पासवान, अशोक पासवान, अजीम मियां, कन्हैया झा, अमित कुमार झा, निराला मियां, राजा झा, वरुण झा, अरुण झा, सुगन झा दर्जनों ग्रामीण व किसान उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
