सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

विधिक जागरूकता शिविर का आयेाजन

फारबिसगंज. जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के तत्वावधान में रविवार को प्रखंड के खबासपुर पंचायत सरकार भवन में एक व्यापक कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें ग्रामीणों को उनके अधिकारों व विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. जिला जज गुंजन पांडेय व सचिव रोहित कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके मौलिक अधिकारों व कानूनी उपचारों के प्रति सचेत करना था. शिविर को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता राहुल रंजन ने बाल विवाह उन्मूलन पर जोर देते हुए कहा कि यह न केवल एक सामाजिक बुराई है. बल्कि कानूनन अपराध भी है. उन्होंने लोक अदालत के महत्व को समझाते हुए बताया कि कैसे ग्रामीण बिना किसी खर्च के अपने पुराने विवादों का निपटारा कर सकते हैं. साथ ही शिविर में सरकारी योजनाओं के समावेशन पर भी विस्तृत चर्चा की गई. मौके पर मुखिया रेखा देवी, मुखिया कपिलदेव सदा सरपंच, ब्रह्मानंद विश्वास, पीएलवी मो इनाम आलम,खुशबू देवी, प्रियंका देवी, वार्ड पार्षद संतोष साह, सीएम जीविका, धर्मजीत झा, उपेंद्र ऋषिदेव, सुमित्रा देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >