जोगबनी में एसएसबी, पुलिस और नेपाल एपीएफ की त्रिपक्षीय बैठक, तस्करी रोकने पर बनी रणनीति

भारत और नेपाल की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जोगबनी में एसएसबी, स्थानीय पुलिस और नेपाल एपीएफ के अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठक हुई. इस बैठक में सीमा पार होने वाले अपराधों और तस्करी को रोकने के लिए आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया.

Araria Border Security: जोगबनी (अररिया). भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को बीसीपी गेट जोगबनी में त्रिपक्षीय समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के "एफ" समवाय जोगबनी के कार्यक्षेत्र में हुई और करीब एक घंटे तक चली. इसमें एसएसबी, जोगबनी पुलिस और नेपाल एपीएफ के अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

सीमा पार अपराध रोकने पर बनी रणनीति

बैठक में सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सीमा पार होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया. अधिकारियों ने कहा कि सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है.

आसूचना साझा करने और तस्करी पर नियंत्रण पर जोर

बैठक में महत्वपूर्ण सूचनाओं और आसूचना का आपसी आदान-प्रदान करने पर सहमति बनी. साथ ही सीमा पार तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण और आपराधिक छवि वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने की रणनीति तैयार की गई. अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल एक-दूसरे के साथ साझा करने पर भी जोर दिया.

संयुक्त गश्ती को और प्रभावी बनाने पर सहमति

सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त गश्ती अभियान को और प्रभावी बनाने पर सहमति बनी. अधिकारियों ने कहा कि नियमित संयुक्त गश्ती से सीमा क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.

बैठक के बाद चलाया संयुक्त गश्ती अभियान

समन्वय बैठक के बाद एसएसबी और नेपाल एपीएफ के जवानों ने "एफ" समवाय जोगबनी के सीमा क्षेत्र में विशेष संयुक्त गश्ती अभियान चलाया. इस दौरान सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गयी.

ये अधिकारी रहे मौजूद

Araria Border Security: बैठक में जोगबनी थाना के दरोगा विष्णुकांत, एसएसबी जोगबनी कैंप प्रभारी हरेंद्र सिंह, नेपाल एपीएफ प्रभारी सहित दोनों देशों के अन्य सुरक्षा अधिकारी और जवान मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुदीप भारती

सुदीप भारती प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >