एफएमक्यू क्लासेस का उद्घाटन

कम खर्च में बच्चों को दी जायेगी राष्ट्रीय स्तर की पढ़ाई

नीट, जेईई व आइआइटी की करायी जायेगी तैयारी अररिया. नीट, जेईई व आइआइटी की तैयारी कराने को लेकर अररिया में रविवार को आजाद नगर में एफएमक्यू, फूल मार्क्स क्वालिटी क्लासेस का उद्घाटन किया गया. जहां पर अररिया ही नहीं सीमांचल के मेधावी, मध्य वर्गीय परिवार के बच्चे व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का नामांकन कर बेहतर तरीके से तैयारी कराई जाएगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम शामिल हुए. इसके अलावा मंच पर अतिथि के रूप में इरशाद आलम अधिवक्ता जाफर रहमानी, प्रो एमए मुजीब ,मुफ्ती अतहरुल कासमी, कारी नियाज़ अहमद कासमी, अरशद अनवर अलिफ, मुफ्ती हुमायूं इकबाल के अलावा अन्य अतिथि मौजूद थे. मौके पर एफएमक्यू क्लासेस के निदेशक डॉ अबुलेश आलम ने बताया कि इस कोचिंग से अररिया के बच्चों को काफी लाभ होगा. कोचिंग के प्रबंध निदेशक अबुल कैस ने बताया कि हम अपने बच्चों को आसमान की बुलंदी पर देखना चाहते है यही हमारे कोचिंग का मकसद है. उद्घाटन समारोह में शहर के शिक्षाविद व गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >