सीमांचल के युवाओं के लिए ठाकुरगंज में कॉलेज और स्पोर्ट्स अकादमी बनाएंगे इमरान प्रतापगढ़ी

राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी सीमांचल में शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने के लिए ठाकुरगंज में एक कॉलेज और खेल अकादमी स्थापित करने जा रहे हैं. यह पहल सीमांचल के युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करेगी, जिससे क्षेत्र का विकास संभव होगा.

अररिया : ठाकुरगंज में जमीन खरीद मामले में विवादों में घिरे राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के समर्थन में अब कांग्रेस के नेता खुलकर सामने आने लगे हैं. कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, अररिया के जिलाध्यक्ष सैफ अली खान ने सांसद की पहल को सीमांचल के युवाओं के भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताया.

सैफ अली खान ने कहा कि राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सीमांचल के छात्रों और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ठाकुरगंज में कॉलेज और खेल अकादमी स्थापित करने की पहल की है. उन्होंने कहा कि वर्षों से बेहतर शिक्षा और खेल सुविधाओं के अभाव में सीमांचल के युवाओं को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता रहा है.

उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है और कानूनी व प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने संसद में एएमयू किशनगंज केंद्र सहित सीमांचल से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाया है. उनका कहना था कि शिक्षा और खेल के विकास से ही क्षेत्र की वास्तविक तरक्की संभव है. उन्होंने "तालीम से तरक्की, सीमांचल की प्रगति" को कांग्रेस का संकल्प बताया.

सैफ अली खान ने बताया कि संसद का सत्र समाप्त होने के बाद राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी सीमांचल का दौरा करेंगे और छात्रों से मुलाकात कर शिक्षा एवं खेल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

यह भी पढ़ें : सैन्य स्टेशन के प्रस्तावित इलाके में यूपी व दिल्ली के सात लोगों ने खरीदी 70.91 एकड़ जमीन, खरीदारों में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कलीमउद्दीन

कलीमउद्दीन प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >