ARARIA : शव की हुई शिनाख्त, घटना की जांच के लिए स्थल पर पहुंचे जीआरपी एएसआइ
रेल इंजन से कटने से हुई मौत मामले में मृतका की पहचान डेढुआ पंचायत के बैरगाछी निवासी परमानंद मंडल की पत्नी पुतली देवी 55 के रूप में हुई.
अररिया के सिकटी से संजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट :
अररिया गलगलिया रेल लाइन पर बरदाहा स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की दोपहर बाद हुई रेल इंजन से कटने से हुई मौत मामले में मृतका की पहचान डेढुआ पंचायत के बैरगाछी निवासी परमानंद मंडल की पत्नी पुतली देवी 55 के रूप में हुई. प्राप्त जानकारी अनुसार, मृतका अपनी बड़ी पुत्री कर ससुराल महंथ कचहरी टोला मसुंडा गयी थी.जहां परिवार में पूजा पाठ में शामिल होने गयी थी. जहा उसकी पुत्री राधा देवी की पुत्री (नातिन) ने उसको स्नान के बाद नई साड़ी पहनने को दिया था, व हाथ मे नई चूड़ी देख कर उसकी शिनाख्त की गई.जानकारी अनुसार राधा देवी बरदाहा थाना में रसोइया का काम करती है को जानकारी मिली कि एक महिला के ट्रैन में कट कर मृत्यु हो गयी है.उत्सुकतावश वह भी अपनी पुत्री के साथ देखने गयी जहां उसकी शिनाख्त हुई. जानकारी देते हुए बरदाहा थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि चुकी मामला रेलवे से जुड़ा हुआ है लिहाजा रेलवे के वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई.इसके उपरांत प्रतिनियुक्त जीआरपी के एएसआई हरिओम सिंह घटना स्थल पर पहुचकर स्थिति का जायजा लेते हुए वरीय रेल अधिकारियों को इसकी सूचना दी.जबकि मृतका के पति परमानंद मंडल कालियागंज स्टेशन पर सुरक्षा गार्ड के रूप में प्रतिनियुक्त है.