एचएम को अभिलेख के साथ उपस्थित होने का निर्देश

वित्तीय प्रभार नहीं देने से जुड़ा है मामला

जोकीहाट. डीईओ संजय कुमार ने मध्य विद्यालय भंसिया जोकीहाट के प्रधानाध्यापक मो नैय्यर आलम को पत्र लिखकर 05 फरवरी गुरुवार को अभिलेखों के साथ डीईओ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. डीईओ के पत्र के अनुसार प्लस-टू उच्च माध्यमिक विद्यालय भंसिया जोकीहाट के प्रधानाध्यापक अमित रंजन द्वारा विद्यालय का वित्तीय प्रभार से संबंधित विद्यालय का प्रभार हस्तगत नहीं कराने व अन्याय मामलों में आवेदन पत्र डीइओ को दिया है. प्रधानाध्यापक अमित रंजन जो 24 जुलाई 2025 को विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर योगदान किये हैं. योगदान के बाद नैयर आलम द्वारा 10 अगस्त 2025 को वित्तीय प्रभार के अलावा अन्य प्रभार श्री रंजन को दे दिया गया है. डीईओ ने लिखा है कि नैय्यर आलम वर्ष 2019 से ही मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं. आपके द्वारा अबतक विद्यालय का वित्तीय प्रभार, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का छात्र कोष, विकास कोष व अन्य वित्तीय संबंधी आवश्यक अभिलेख प्रधानाध्यापक अमित रंजन को नहीं सौंपने के कारण विद्यालय का वित्तीय कार्य अवरूद्ध है. डीइओ ने निदेश देते हुए कहा है कि उच्च माध्यमिक विद्यालय भंसिया का माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वर्ष 2019 से अबतक का छात्र कोष, विकास कोष का रोकड़ पंजी, पासबुक व बैंक विवरणी स्वयं लेकर 05 फरवरी 2026 को संध्या 04 बजे अनिवार्य रूप से अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होना सुनिश्चित करें. प्रधानाध्यापक नैय्यर आलम द्वारा अबतक वित्तीय प्रभार नहीं देने से विद्यालय से लेकर जिला शिक्षा कार्यालय तक तरह तरह की चर्चाएं हो रही है. वित्तीय प्रभार नहीं देने से उंगली उठना स्वाभाविक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >