ARARIA : जनगणना-2027: शिकायत या सुझाव के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 02 मई शुरू हाे गया जो 31 मई 2026 तक किया जाएगा. शिकायत/सुझाव के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है.

अररिया से मृगेंद्र मणि सिंह की रिपोर्ट :

भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जाएगा. इसके लिए प्रगणक और पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. नगर परिषद, अररिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस कार्य के लिए नगर परिषद कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है. शिकायत/सुझाव के लिए हेल्प लाइन नंबर 06453-356606 जारी किया गया है. नगर परिषद क्षेत्र के आम लोग इस नंबर पर अपनी शिकायत या सुझाव दे सकते हैं. कंट्रोल रूम के संचालन के लिए सहायक मनखुश कुमार मिश्रा (मोबाइल-8271910816) को प्रतिनियुक्त किया गया है. श्री मिश्रा हेल्प लाइन नंबर पर प्राप्त होने वाली शिकायत/सुझाव को एक पंजी में संधारित करेंगे. प्राप्त शिकायत/सुझाव का निराकरण नीरज कुमार दास, नगर परिषद, अररिया द्वारा किया जाएगा. नगर परिषद ने आम लोगों से अपील की है कि जनगणना कार्य में सहयोग करें और किसी भी समस्या के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >