सड़क किनारे गंदगी का अंबार

साफ-सफाई की हो विशेष व्यवस्था : मुख्य पार्षद

फारबिसगंज. फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में शादी विवाह के मौसम में साफ-सफाई व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है. नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे गंदगी देखी जा सकती है. डोर-टू-डोर कचरा उठाव के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है. नगर परिषद प्रशासन द्वारा लाखों रुपये खर्च किया जाता है. लेकिन साफ-सफाई की क्या व्यवस्था है यह शहर में देखने को मिलता है. खास कर के शहर के विभिन्न होटल, धर्मशाला आदि जगहों पर जगह-जगह कचरा जमा रहना आम बात हो गयी है. डोर-टू-डोर कचरा उठाव के नाम पर पर खानापूर्ति की जाती है. शादी विवाह के मौसम में नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए. इस पर नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा शहर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाता है. लोगों को डोर-टू-डोर कचरा उठाने वालों को कचरा समय पर देना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >