चिरवाहा में लोगों की स्वास्थ्य की हुई जांच

12 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग कर सैंपल संग्रह किया

परवाहा. शुक्रवार को रानीगंज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रानीगंज डॉ रोहित कुमार झा की उपस्थिति में चिरवाहा गांव में रानीगंज अस्पताल के मेडिकल टीम ने घर घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की. जांच के साथ मास्क का भी वितरण किया. साथ ही जागरूकता अभियान चलाया. 12 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग कर सैंपल संग्रह किया. आगामी सोमवार को उक्त बस्ती में विशेष कैंप लगाये जाने की बात प्रभारी डॉ रोहित कुमार ने कही. जिसमें मुख्य रूप से टीकाकरण, टीबी स्क्रीनिंग, ओपीडी इत्यादि सुविधा दी जायेगी. मेडिकल टीम में प्रेरणा वर्मा, वसीम रेजा , हरीश गोयल, मुकेश कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >