दो लाख नहीं देने के कारण गला रेत कर दी हत्या, हत्यारा रिश्तेदार गिरफ्तार

जोकीहाट के काकन टोल प्लाजा समीप एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या मामले में महज 05 से 06 घंटे के भीतर स्थानीय पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर लिया है.

जोकीहाट गला रेतकर हत्या मामले का चंद घंटों में जोकीहाट पुलिस ने किया उद्भेदन अररिया. जोकीहाट के काकन टोल प्लाजा समीप एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या मामले में महज 05 से 06 घंटे के भीतर स्थानीय पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर लिया है. उद्भेदन करने के साथ ही हत्यारोपित को साक्ष्य के साथ गिरफ्तार भी किया है. एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी. सदर एसडीपीओ ने बताया कि यह हत्या महज चंद रुपये के लेन-देन का मामला है. इसमें हत्यारोपित जोकीहाट थाना क्षेत्र के बोरिया निवासी मो एकराम पिता अकबाल ने अपने रिश्तेदार सिकटिया वार्ड 04 निवासी मो सबूल (30) पिता जमाल को 02 लाख रुपये दिये थे. उसी रुपये की लेन-देन में आरोपित ने मृतक सबूल से राशि की मांग की अथवा 02 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री करने को कहा. काफी दिनों से आनाकानी चल रही थी. इसमें मंगलवार 21 अप्रैल की अल सुबह मो सबूल की गला रेतकर मो एकराम ने हत्या कर दी. जोकीहाट पुलिस व एफएसएल टीम ने तहकीकात के दौरान घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार दबिया व आरोपित द्वारा हत्या के दौरान पहने हुए खून से सना लूंगी जो अपने घर में छिपाकर रखा था. उसे भी बरामद कर लिया है. घटना में प्रयुक्त मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है. साथ ही मृतक सबूल की बाइक व मोबाइल को आरोपित एकराम के निशानदेही पर तालाब से बरामद किया गया. एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि मृतक को सरकारी निधि से मुआवजे की रकम दिलाने का प्रयास किया जायेगा, इससे उसके बच्चों व परिजनों की परवरिश हो सके. मौके पर जोकीहाट थानाध्यक्ष सह पुनि राजीव कुमार झा, पुअनि इम्तियाज खान, पुअनि पंकज कुमार, पुअनि सुभाष चंद्रा, सिपाही अर्जुन कुमार व कारू कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >