Bihar News: अररिया में आधा दर्जन घर जलकर राख, कई मवेशियों की भी झुलसने से मौत

Bihar News: बिहार के अररिया जिले के झमटा वार्ड संख्या तीन में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई. जिसमें आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए. वहीं चार मवेशियों की आग में झुलसने से मौत हो गई.

Bihar News: बिहार के अररिया जिले के झमटा वार्ड संख्या तीन में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई. जिसमें आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए. वहीं चार मवेशियों की आग में झुलसने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में घर में रखे लाखों रुपये के सामान, कपड़े, टीवी, फ्रिज, अनाज और अन्य घरेलू सामान भी जलकर खाक हो गए.

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

अगलगी की यह घटना इतनी तेज थी कि तेज पछुआ हवा के कारण आग की लपटों ने तेजी से कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण अगलगी में यूसुफ, जावेद, नौशाद, हन्नान, मन्नान, नौरोज और बाबुल के घर जलकर खाक हो गए. बता दें कि आग पर स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका.

Also Read: भागलपुर में कचरा गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां

स्थानीय लोगों ने की मुआवजे की मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के करीब एक घंटे बाद अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची. तब तक पीड़ित परिवारों की वर्षों की कमाई जलकर राख हो चुकी थी. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >