किराना दुकान से नकदी सहित हजारों रुपये के सामान की चोरी

दुकानदार ने थाना में दी सूचना

प्रतिनिधि, अररिया नगर थाना क्षेत्र के ओमनगर वार्ड संख्या 08 स्थित एक किराना दुकान से छत का चदरा काट कर 08 हजार रुपये नकदी सहित हजारों रुपये के किराना सामान की चोरी कर ली. यह घटना बीते शुक्रवार की देर रात्रि घटित हुई है. घटना को लेकर पीड़ित किराना दुकानदार सुबोध दास ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि 10 बजे के करीब वह दुकान को बंद करके अपने घर चले गये थे. शनिवार की सुबह 06 बजे के करीब जब वह अपने दुकान को खोलने पहुंचे तो जैसे ही दुकान खोल कर भीतर घुसे तो उन्होंने देखा कि दुकान के छत का चदरा काट हुआ है. साथ ही दुकान के काउंटर में रखा लगभग 08 से 10 हजार रुपये नकद गायब है. उन्होंने नगदी सहित हजारों रुपये के किराना समान की चोरी होने की बात कही हैं. साथ ही नगर थाना पुलिस को पीड़ित दुकानदार द्वारा घटना की सूचना दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >