बाइक सवार अपराधियों ने शिक्षिका के गले से छीनी सोने की चेन

राम मनोहर लोहिया पथ पुरानी बस स्टैंड रोड में पावर ट्रैक्टर शो रूम के समीप हुई घटना

फारबिसगंज. शहर के राम मनोहर लोहिया पथ पुरानी बस स्टैंड रोड में पावर ट्रैक्टर शो रूम के समीप अवस्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में दवा खरीदने के लिए अपने पति के साथ आयी एक शिक्षिका के गले से लगभग ढाई भर वजन के सोने की चेन बाइक सवारअपराधी छीन कर फरार हो गया. इस दौरान बाइक सवार अपराधी को पकड़ने की कोशिश में शिक्षिका के पति हरीश चंद्र सिंह सड़क पर गिरने से घायल हो गये. मौके पर मौजूद आसपास के लोग व राहगीर दौड़ कर पहुंचे व घायल का उपचार कराते हुए घटित घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी. पीड़ित शिक्षिका लौमा चौबी सिंह पति हरीश चंद्र सिंह स्थायी निवासी दूध पार्टिंग पार्ट फोर कछार असम ने बताया कि वे और उनके पति नरपतगंज में स्थित ज्ञान ज्योति नामक के निजी विद्यालय में लगभग एक वर्ष से शिक्षक शिक्षिका के पद पर हैं. पीड़िता ने बताया कि बुधवार को वे व उनके पति नरपतगंज से पूर्णिया जाने के लिए निकले थे. फारबिसगंज में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में रुक कर उनके पति दवा खरीदने लगे. वे दुकान के सामने सड़क के किनारे खड़ी थी. इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो अपराधी तेजी से आया. एक अपराधी जो मास्क पहने था बाइक से उतर कर उनके गले से सोने का चेन छीन कर बाइक पर बैठ कर ज्योति मोड़ की दिशा में फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >