परमात्मा सर्वव्यापी हैं : स्वामी निर्मलानंद

संतों से प्रेम करेंगे, परमात्मा से प्रेम हो जायेगा

फारबिसगंज. प्रखंड क्षेत्र के भागकोहेलिया पंचायत के चौरा परवाहा स्थित संत्सग मंदिर में जारी सप्ताह ध्यानाभ्यास ज्ञान यज्ञ के तीसरे व चौथे दिन संत महात्माओं के प्रवचन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में सत्संगियों की भीड़ उमड़ पड़ी. सबसे पहले गुरु महाराज की स्तुति विनती की गयी तदोपरांत संतों का प्रवचन शुरू हुआ. कुप्पाघाट से पधारे स्वामी निर्मलानंद बाबा, सत्यप्रकाश बाबा, जयकुमार बाबा सहित अन्य संत महात्माओं ने प्रवचन में ईश्वर के स्वरूप के बारे में कहा कि हमको परमात्मा के स्वरूप को ठीक-ठीक जानना चाहिए. परमात्मा हर जगह व्याप्त है. परमात्मा सर्वव्यापी है. ध्यान करने से ही परमात्मा को जाना जा सकता है. उन्होंने कहा कि एक ईश्वर पर विश्वास करना चाहिए. ईश्वर की प्राप्ति अपने अंदर होगी. अगर हम संतों से प्रेम करेंगे तो हमारा भी परमेश्वर से प्रेम हो जायेगा. संत के जरिए ही परमेश्वर को पाया जा सकता है. सत्संग में विधायक मनोज विश्वास ने भी उपस्थित होकर सभी संत महात्माओं को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >