अररिया-गलगलिया रेलखंड का जीएम ने किया निरीक्षण

पटना व दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग

अररिया. डीआरयूसीसी सदस्य राजेश मिश्रा ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक को दो सूत्री मांगपत्र सौंपा. शुक्रवार को अररिया-गलगलिया रेलखंड का निरीक्षण करने के बाद जीएम चेतन्य श्रीवास्तव अररिया कोर्ट पहुंचे थे. राजा मिश्रा ने अररिया-गलगलिया रेलखंड पर कोल्हूआ गांव में नये हॉल्ट व अररिया-जोगबनी व अररिया-गलगलिया खंड पर अतिरिक्त ट्रेनों के परिचालन की मांग की. उन्होंने कहा कि लक्ष्मीपुर व बरदाहा स्टेशन के बीच 15 किमी की दूरी होने से क्षेत्र की जनता को परेशानी होती है. कोल्हूआ गांव 35 गांवों के मध्य स्थित है व बाढ़ग्रस्त इलाका होने से सड़क संपर्क बाधित रहता है. ऐसे में यहां हॉल्ट बनने से डेढ़ लाख आबादी को लाभ मिलेगा. यह हॉल्ट अररिया के चार प्रखंडों, कुर्साकांटा व नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए भी उपयोगी होगा. डीआरयूसीसी की बैठक में भी यह प्रस्ताव रखा जा चुका है. दूसरे ज्ञापन में अररिया-जोगबनी खंड पर यात्रियों की भीड़ देखते हुए चार अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की गयी. अररिया-गलगलिया खंड पर सिर्फ एक ट्रेन चल रही है, इसलिए दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन व कटिहार तक लोकल ट्रेन की मांग की गयी.

अमृत भारत एक्सप्रेस का हो ठहराव

न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस ठाकुरगंज से अररिया के बीच नये खंड से गुजरती है, पर कहीं ठहराव नहीं है. कालियागंज व लक्ष्मीपुर में एक मिनट का ठहराव देने की मांग की गयी. साथ ही अररिया-गलगलिया से पटना व दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलाने, समय-सारणी में सुधार लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनों का नियमित परिचालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है. राजा मिश्रा ने कहा कि सीमांचल व बाढ़ग्रस्त क्षेत्र की जनता को रेल सुविधा मिलने से शिक्षा, चिकित्सा व रोजगार में मदद मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >