Araria News : बच्चों को गुड टच, बैड टच की दी गयी जानकारी

जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन नई दिल्ली, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज जिला प्रशासन अररिया के सयुक्त तत्वाधान में नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड पलासी में जागरूकता अभियान चलाया गया.

पलासी (अररिया) से अशोक झा बबलू की रिपोर्ट Araria News : जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन नई दिल्ली, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज जिला प्रशासन अररिया के सयुक्त तत्वाधान में नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड पलासी में जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें बाल श्रम मुक्त, बाल विवाह मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल यौन शोषण मुक्त एवं नशा मुक्त अररिया जिला बनाने हेतु बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरण कल्याण भारती के ब्लॉक कॉर्डिनेटर रिजवान ने जागरूकता के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा की जानकारी दी. साथ ही बच्चों की सुरक्षा के लिए टोल फ्री नंबर 18001027222 व हेल्पलाइन 1098 एवं 181 , 112 के बारे में विस्तार से जानकारी देकर कहा कि जब भी कोई घटना किसी बच्चे के साथ में घटती है तो टोल फ्री नंबर पर सूचना दे सकते हैं और सूचना देने वाले का नाम एवं मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाता है. बाल विवाह न करने के लिए सभी लोगों से कहा गया कि आप लोग अपने बच्चों का बाल विवाह न करके अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से अवश्य जोड़े जिससे बच्चे किसी गलत कार्यों में न पड़े. विद्यालय में बैठक कर बच्चों को गुड टच बैड टच की जानकारी दी गयी एवं विद्यालय में ड्रॉप आउट बच्चों के नामांकन व नये बच्चों के नामांकन कराए गए. गांव में वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. बाल विवाह न हो इसलिए विशेष सतर्कता निगरानी कहा गया कि अगर किसी भी व्यक्ति को कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलती है, तो चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत इसकी सूचना देंगे. पलासी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में बच्चे एवं शिक्षक को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ भी दिलायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >