बच्चों की शिक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता

शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय नोनिया टोला चकला,में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापक राम कुमार दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने वार्षिक मूल्यांकन परिणामों को अत्यंत सरल, स्पष्ट व पारदर्शी तरीके से प्रस्तुत किया बच्चों की उपलब्धियों की सराहना के साथ-साथ उनके सुधार के क्षेत्रों पर भी रचनात्मक व सकारात्मक चर्चा की गई. यह संगोष्ठी केवल सूचना आदान-प्रदान तक सीमित नहीं रही, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए एक सशक्त व साझा कार्ययोजना तैयार करने का प्रभावी मंच सिद्ध हुई. संगोष्ठी में शत-प्रतिशत नामांकन व नियमित उपस्थिति को शिक्षा की आधारशिला बताते हुए विशेष बल दिया गया. अभिभावकों से आग्रह किया गया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें प्रतिदिन विद्यालय भेजने में अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >