किसानों को दें सभी योजनाओं का लाभ : डीएम

डीएम ने की कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक

अररिया. डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की. डीएम के कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गरमा फसल के बीज वितरण, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती प्रोत्साहन योजना, कृषि यांत्रिकरण, पौधा संरक्षण, आत्मा व उद्यान से संबंधित योजनाओं को किसानों के व्यापक हित में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे. इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए. बैठक में जिले में मखाना उत्पादन से जुड़ी संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. जिलाधिकारी ने ने कहा कि व्यापक पैमाने पर मखाना की खेती के लिए जिले में असीम संभावनाएं मौजूद है. खेती का रकवा बढ़ाने के लिए अलग से लक्ष्य निर्धारित कर विभाग को प्रस्ताव भेजा जा सकता है. इसके अलावा, बायो गैस योजना के तहत अधिक किसानों को लाभान्वित करने व डिजिटल क्रॉप सर्वे को समय पर पूरा करने का निर्देश बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिया. इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, उपनिदेशक कृषि अभियंत्रण, सहायक निदेशक रसायन सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >