-14- प्रतिनिधि,कुर्साकांटा बिहार पुलिस सप्ताह के तहत सोमवार को सोनामनी गोदाम पुलिस ने माध्यमिक विद्यालय सोनामनी गोदाम में छात्रों को सायबर फ्रॉड से बचने की जानकारी दी. जानकारी देते थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि इन दिनों अपराध का तरीका बदल गया है. अब सायबर फ्रॉड के जरिए आमजनों को शिकार बनाता है. कभी कभी तो सायबर फ्रॉड आमजनों को डिजिटल एरेस्ट तक कर लेता है. जिससे परेशान होकर व्यक्ति जान तक दे देता है. ऐसे फ्रॉड कॉल किसी पुलिस पदाधिकारी, न्यायधीश, बैंकर्स के नाम से हो सकता है. थानाध्यक्ष ने छात्रों को बताया कि यदि ऐसा कोई भी फ्रॉड कॉल आता है जिससे परेशानी बढ़ जाती है तो इसकी जानकारी अविलंब डायल नंबर 1930 पर कॉल करने, cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने के साथ इसकी जानकारी निकटतम थाना को देने की बात कही. मौके पर प्रधानाध्यापक कामदेव झा, शिक्षकों में ओमप्रकाश आनंद, महेश कुमार, भुवन कुमार झा, अजातशत्रु, जयप्रकाश, आशुतोष ठाकुर, नेहा कुमारी, मनीष गुप्ता, मो तारीख सहित दर्जनों स्कूली बच्चे व पुलिस कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
