आग से चार घर जले, लाखों की क्षति

पीड़ितों ने की मुआवजे की मांग

10 प्रतिनिधि, ताराबाड़ी अररिया प्रखंड के किस्मत खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 मोमिन टोला पलासी में गुरुवार रात आग लगने से चार घर जल गये. आग जिस समय लगी सभी लोग अपने-अपने घर में सोये हुए थे. एक परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर रोजी-रोटी कमाने के लिए यूपी गये हुए हैं. गुरुवार रात अचानक घर के पीछे से आग उठी व देखते ही देखते चार घरों को अपने आगोश में ले लिया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया. घर में रखा कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, अनाज, जलावन व कीमती दस्तावेज जल गये. अगलगी पीड़ित परिवारों में मो मुश्ताक अंसारी, म��� वाहिद अंसारी व मो आशिक अंसारी आदि शामिल हैं. घटना का आवेदन वार्ड सदस्य मुश्ताक अंसारी ने ताराबाड़ी पुलिस व सीओ अररिया को दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >