आग लगने से चार घर जले

लाखों का क्षति का अनुमान

2-प्रतिनिधि, पलासी

प्रखंड क्षेत्र के चौरी पंचायत के चौरी वार्ड संख्या 03 में रविवार की देर रात्रि आग लगने से चार घर जल गये. घर में रखे कपड़ा, अनाज, टीना, घरेलू सामान, नकदी एक लाख रुपये सहित करीब चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. इस अगलगी में घर में सोती तीन बच्चे बाल – बाल बच गयी. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. अगलगी पीड़ित बहादुर मंडल बाहर रह कर मेहनत मजदूरी करने गये हुए थे. जबकि घर में केवल तीन बच्चे ही थे. हो-हल्ला पर किसी तरह घर से बाहर निकले. सूचना पाकर पलासी थाना से पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं अगलगी की सूचना पर पूर्व मुखिया कुलानंद राम व पंसस तृथानंद मंडल ने पीड़ित परिवार को अविलंब सरकारी राहत सामग्री उपलब्ध कराएं जाने की मांग की है.

दो वारंटी गिरफ्तार

पलासी. पलासी पुलिस ने रविवार को छापामारी कर दो वारंटियों को थाना क्षेत्र के बिहारी गांव से गिरफ्तार कर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों वारंटी रबिलाल पासवान व गोनर पासवान काफी दिनों से फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों वारंटी से आवश्यक पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >