कुर्की-जब्ती मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नरपतगंज में 4 फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Araria News: फुलकाहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुर्की जब्ती मामले में फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है. सभी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है.

Araria News: अररिया जिले के नरपतगंज अनुमंडल अंतर्गत फुलकाहा थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने मिल्की डुमरिया गांव में छापेमारी कर कुर्की-जब्ती मामले में फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

मिल्की डुमरिया में पुलिस की छापेमारी

फुलकाहा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुर्की-जब्ती वारंट वाले चार आरोपी मिल्की डुमरिया गांव में मौजूद हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए गांव में दबिश दी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

चारों आरोपियों पर था कुर्की-जब्ती वारंट

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिल्की डुमरिया निवासी नसीर अंसारी (पिता अब्दुल अंसारी), इंसार अंसारी (पिता अब्दुल रहमान), यासी मियां (पिता अब्दुल मियां) और लव कुमार (पिता कुलानंद यादव) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ न्यायालय से कुर्की-जब्ती का वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि चारों आरोपियों को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया.

Araria News: फरार अपराधियों पर जारी रहेगा अभियान

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में फरार अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: सुपौल-दरभंगा NH कॉरिडोर को मिली मंजूरी, मिथिलांचल और सीमांचल के बीच बनेगा नया हाईवे, इन जिलों को होगा फायदा

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

संजीव कुमार यादव प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. नरपतगंज (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >