अररिया. राज्य संपोषित मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना में कार्यरत जिले भर के शिक्षा सेवक की बैठक रविवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू शामिल हुए. बैठक में जिला के सभी नौ प्रखंडों में कार्यरत शिक्षा सेवक शामिल हुए. बैठक में नयी कमेटी का विस्तार व संगठन की मजबूती पर विशेष रूप से चर्चा की. बैठक की अध्यक्षता कपिल भारती ने की. जबकि कार्यक्रम का संचालन मो उमर ने किया. शिक्षासेवक संघ के जिलाध्यक्ष मो सरताज व जिला कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि पप्पू अजीम को बुके देकर सम्मानित किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि पप्पू अज़ीम को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. मौके पर शिक्षासेवक को संबोधित करते हुए कहा कि अक्षर आंचल योजना दलित, महादलित व अतिपिछड़ा अल्पसंख्यक समुदाय के शिक्षा व विकास का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है. उन्होंने समाज के दबे, कुचले व विकास के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए ये कार्यक्रम चलाया ताकि वंचित लोगों को विकास की मुख्य धारा में जोड़ा जा सके. हालांकि जिस समय ये योजना शुरू हुई थी इनका मानदेय मात्र दो हजार था. लेकिन धीरे धीरे आज एक सम्मान जनक मानदेय के रूप में 22 हजार रुपये दिया जा रहा. जो हमेशा बढ़ता रहता है. मौके पर संघ के विस्तार च उसकी मजबूती पर आपस में विचार विमर्श किया गया. जल्द ही जिला से लेकर प्रखंड तक कमेटी का सर्वसम्मति से गठन कर लिया जायेगा. मौके पर शिक्षा सेवक मो गालिब, शमा आरजू, बिरेंद्र ज्ञानी, महादेव बैठा, अनिरुद्ध कुमार, संतोष कुमार,अजय कुमार, यास्मीन बानो, परमेश्वरी देवी ,जहां आरा ,परवीना खातून ,अमीना खातून ,राजेश कुमार ,देवेंद्र कुमार के अलावा अन्य शिक्षा सेवक मौजूद थे.
पूर्व सीएम ने शिक्षा सेवकों को दिया सम्मान : पप्पू अजीम
संगठन विस्तार व मजबूती को लेकर शिक्षा सेवकों ने की बैठक
