ARARIA : शनिवार रात दो दुकानों में चोरी, 50 से 60 हजार का सामान व नकदी गायब
अररिया में चोरों ने बीती रात दो दुकानों को निशाना बनाया. वार्ड संख्या 07 स्थित राम जानकी मंदिर चौक पर मोबाइल दुकान व कोर्ट रेलवे स्टेशन के सामने पान दुकान में सेंधमारी हुई.
अररिया से राहुल सिंह की रिपोर्ट :
अररिया में चोरों ने बीती रात दो दुकानों को निशाना बनाया. वार्ड संख्या 07 स्थित राम जानकी मंदिर चौक पर मोबाइल दुकान व कोर्ट रेलवे स्टेशन के सामने पान दुकान में सेंधमारी हुई. दोनों जगह से कुल 50 से 60 हजार रुपये का सामान व नगदी गायब है.
दीवार काटकर घुसे चोर
मोबाइल दुकान के मालिक गोविंद कुमार मंडल ने बताया कि चोरों ने रात में दुकान की पिछली दीवार काट दी. अंदर घुसकर गल्ले में रखी नगदी व कुछ महंगे मोबाइल सेट ले गये. सुबह दुकान खोलने पर घटना का पता चला.
रेलवे स्टेशन के सामने भी वारदात
दूसरी घटना अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन के सामने हुई। यहां संतोष महतो की पान दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने गल्ले से नकदी व कीमती सामान चुरा लिया.
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद दोनों दुकानदारों ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. एक ही रात में दो दुकानों में चोरी से स्थानीय दुकानदारों में दहशत है. व्यापारियों ने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है.