ARARIA : डीआरएम ने रनिंग रूम कार्य को शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश

पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर डिवीजन के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा अपने कनीय रेल अधिकारियों के साथ रविवार को स्पेशल ट्रेन शैलून से डिवीजन के समस्तीपुर से निरीक्षण करते हुए फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे.

फारबिसगंज, अररिया से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट :

पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर डिवीजन के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा अपने कनीय रेल अधिकारियों के साथ रविवार को स्पेशल ट्रेन शैलून से डिवीजन के समस्तीपुर से निरीक्षण करते हुए फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे.डीआरएम के फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही स्थानीय रेल के पदाधिकारियों व कर्मियों सहित मौजूद चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव राकेश रौशन व बिहार जुट एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्छराज जी राखेचा,सिविल सोसायटी के मांगीलाल गोलछा,रेल यात्री संघ के चंदन भगत सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया.फारबिसगंज पहुंचने के बाद डीआरएम ने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक का बड़े ही बारीकी के साथ निरीक्षण करते हुए निर्माणाधीन रनिंग रूम का निरीक्षण किया.इस क्रम में उन्होंने रनिंग रूम का निर्माण कराने वाले एजेंसी के संवेदक रनिंग रूम के निर्माण कार्य मे तेजी लाने व यथा शीघ्र निर्माण कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया.डीआरएम ने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उन्होंने समस्तीपुर से निरीक्षण करते हुए दरभंगा,झंझारपुर,ललित ग्राम सहित अन्य स्टेशन का निरीक्षण करते हुए फारबिसगंज पहुंच कर फारबिसगंज में निर्माणाधीन रनिंग रूम का निरीक्षण किया है.यहां चेंम्बर ऑफ कॉमर्स,जुट एसोसिएशन,सिविल सोसायटी व वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा ट्रेन सेवा यात्री सेवा में क्या क्या विस्तार करना है इसको ले कर बहुत सारा प्रतिवेदन सौंपा गया है.उन्होंने कहा कि पूर्वी सीमांत रेलवे – एनएफ रेलवे कटिहार से बात करेंगे.जो प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है समस्तीपुर डिवीजन के तरफ से जो वे लोग कर सकते हैं अवश्य ही साकारात्मक रूप से देखेंगे.डीआरएम ने कहा कि फारबिसगंज में जो रनिंग रूम का निर्माण कार्य चल रहा है उसमें तेजी लाने का निर्देश संबंधित संवेदक को दिया गया है.निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा के साथ सीनियर डीईएन कॉर्डिनेशन एसपीजे संजय कुमार,सीनियर डीईएन थ्री एसपीजे उत्कर्ष कुमार,डीसीएम आरके सिंहा, स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार,स्टेशन मास्टर राहुल कुमार,आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह,जीआरपी के अनि अवधेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >