ARARIA : घर घर जाकर मकानों की गणना कर सूचीबद्ध कर रहे कर्मी
सिकटी-जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और मकानों की गणना) के लिए प्रगणक व पर्यवेक्षक 1 मई 2026 से घर-घर जाकर डेटा एकत्र कर रहे हैं.
सिकटी, अररिया से संजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट :
सिकटी-जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और मकानों की गणना) के लिए प्रगणक व पर्यवेक्षक 1 मई 2026 से घर-घर जाकर डेटा एकत्र कर रहे हैं. यह प्रक्रिया 31 मई 2026 तक चलेगी, जिसमें डिजिटल ऐप का उपयोग करके मकानों की स्थिति, सुविधाओं व संपत्तियों से जुड़े 33 प्रश्नों के माध्यम से जानकारी ली जा रही है. इसमें मकान नंबर, भवन के प्रकार व परिवार के स्वामित्व वाली संपत्तियों की जानकारी मोबाइल ऐप में दर्ज की जा रही है. नागरिकों को 7 से 21 मई 2026 के बीच खुद ऑनलाइन ( स्व गणना ) जानकारी भरने का विकल्प दिया गया था, जिसके बाद प्रगणक एसई आईडी सत्यापित करेंगे. सिकटी प्रखंड क्षेत्र में सभी प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को ट्रेनिंग के बाद फील्ड में तैनात किया गया है, जो बिना किसी घर को छोड़े सर्वेक्षण कर रहे हैं. प्रगणक घर-घर जाकर अपेक्षित परिवारों से सभी 33 प्रकार की जानकारियां एकत्र कर रहे हैं. यह पूरा कार्य मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है.