ARARIA : अज्ञात ट्रक के धक्के से 40 वर्षीय मजदूर मौत, सड़क जाम
नरपतगंज फारबिसगंज एनएच के नरपतगंज केरोसिन तेल डिपो के समीप रविवार सुबह अज्ञात ट्रक की ठोकर से 40 वर्षीय मजदूर का मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
नरपतगंज, अररिया के संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट : न
रपतगंज फारबिसगंज एनएच के नरपतगंज केरोसिन तेल डिपो के समीप रविवार सुबह अज्ञात ट्रक की ठोकर से 40 वर्षीय मजदूर का मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. सूचना पर पहुंचे नरपतगंज थाना अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम को हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. मृतक युवक नरपतगंज नगर पंचायत के मसकन वार्ड नो निवासी मोहम्मद एनुल पिता सफीक बताया जा रहा है. जानकारी अनुसार, मोहम्मद एनुल हरियाणा में रहकर मजदूरी का काम करता था. रविवार को वह हरियाणा से अपने घर आने के लिए मसकन के समीप एनएच पर बस से उतर ही रहा था कि अज्ञात ट्रक की चपेट में वह आ गया. घटना के बाद जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन व स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. इसके बाद लोगों के कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंचे पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क से जाम को हटवाया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.