ARARIA : गांव-गांव जाकर जनगणना कार्य का बीडीओ ले रही जायजा

रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में जनगणना का सफलता, गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने को लेकर रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड प्रशासन सक्रिय दिख रहे हैं.

परवाहा(अररिया) से रवीन्द्र कुमार यादव की रिपोर्ट :

रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में जनगणना का सफलता, गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने को लेकर रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड प्रशासन सक्रिय दिख रहे हैं. बीडीओ रूबी कुमारी लगातार विभिन्न पंचायतों का औचक निरीक्षण कर जनगणना कार्यों का जायजा ले रहे हैं . निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने घर-घर चल रहे सर्वे कार्य की जानकारी ली व जनगणना प्रपत्रों की जांच की. सर्वे के दौरान नाम, आयु, शिक्षा, रोजगार व अन्य विवरणों को पूरी सावधानी के साथ दर्ज करने की बात कही है.ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि सामने नहीं आये.बीडीओ ने कर्मियों को तीव्र गति से जनगणना कार्य करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >