बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति का गठन

एनडीए के 15 सदस्यों को मनोनीत किया

4 aप्रतिनिधि, सिकटी सिकटी प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित सदस्यों को नामित किया गया है. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा प्रखंड के कार्यकर्ताओं को बड़ा राजनीतिक तोहफा दिया है. कैबिनेट सचिवालय विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन कर एनडीए के 15 सदस्यों को मनोनीत किया है. अध्यक्ष पद पर भाजपा के सिकटी मंडल अध्यक्ष गणेश शंकर राय, उपाध्यक्ष पद पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष भवेश राय सहित 15 सदस्यों का मनोनयन किया गया है. जिसमे सदस्य पद पर बरदाहा मंडल अध्यक्ष कुमोद झा, पूनम देवी, रामसेवक सरदार, अजय मंडल, हरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार झा, धनंजय कुमार, योगेंद्र विश्वास, सुदीप राय, मनोज कुमार मंडल, अनवार आलम, समीना खातून व घनश्याम मंडल शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >