फारबिसगंज (अररिया). फारबिसगंज कॉलेज के सभागार परिसर में बीएड विभाग, एनएसएस और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. अवधेश कुमार यादव, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार सिंह, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष रामनरेश सिंह, एनएसएस समन्वयक सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष मनोज राय एवं अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
सरस्वती वंदना और वंदे मातरम् से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत श्रुति कुमारी, स्नेहा कुमारी, अभिलाषा बासु और दीप श्री ने सरस्वती वंदना, वंदे मातरम् और स्वागत गीत की प्रस्तुति से की. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.
नृत्य, नाटक और गीत से विद्यार्थियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में रीना कुमारी, तनुश्री, छवि कुमारी, ऋषि, नूर सबा, रिया कुमारी, अंजू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शिवांगी कुमारी, मानसी कुमारी, पायल कुमारी, पलक कुमारी, सुकृति कुमारी, पायल जायसवाल, करुणा प्रिया कुमारी, राधिका कुमारी, नैना कुमारी, अश्विनी, रिया गुप्ता, नूरजहां, राहुल कुमार, पूजा सिंह, मनीषा सिंह, ऋषभ कुमार, गौरव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, ऋषि कुमार, नवजीवन और प्रियांशु सहित अन्य विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, गीत और भाषण की प्रस्तुति दी.
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा. सभागार परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा.
भावी शिक्षक राष्ट्र निर्माण में निभाएं जिम्मेदारी
प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. अवधेश कुमार यादव और बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में योगदान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि भावी शिक्षकों का दायित्व है कि वे आने वाली पीढ़ी में देश के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना विकसित करें. उन्होंने कहा कि सच्ची शिक्षा वही है, जो विद्यार्थियों को देश की संस्कृति, एकता और अखंडता के प्रति जागरूक बनाए.
देशप्रेम और सामाजिक सेवा पर दिया जोर
मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष रामनरेश सिंह ने विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना को मजबूत करने के मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डाला. वहीं एनएसएस समन्वयक मनोज राय ने युवाओं को सामाजिक सेवा, अनुशासन और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया.
शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक रहे मौजूद
कार्यक्रम में संतोष कुमार झा, शाहनवाज आलम, अनिल देव, आभास कुमार, रामनारायण पांडेय, डॉ. रचना सिंह, डॉ. कमलदेव, आरपी मौर्य, राजेश कुमार, डॉ. मो. कलाम, निशांत नायक, राहुल कुमार, कुमार विभूति, सिद्धार्थ कुमार, मो. शमी, रवि कुमार, संजय कुमार, शशिभूषण कुमार, पवन कुमार दास, रंजीत कुमार, ललन कुमार, दीप्ति, रचना सिंह, नर्गिस सहित कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे.
