पलासी. प्रखंड के अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला समेत पांच व्यक्ति घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया. घायलों में धनगामा गांव की रहीला खातुन, डेहटी गांव के मो कलीम, डेंगा गांव के जसीम, रूवेदा खातुन, किश्वरी बेगम शामिल हैं. जानकारी देते पीएचसी के चिकित्सक डॉ परवेज हयात ने बताया कि सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.
सड़क दुर्घटना में एक घायल
पलासी. प्रखंड के पलासी कलियागंज मार्ग स्थित बरहट गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. घायल युवक छोटू का इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया, जहां इलाज कर रहे पीएचसी के चिकित्सक डॉ परवेज हयात ने बताया कि घायल युवक फिलहाल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
