प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा प्रारंभ

परीक्षार्थियों को मोबाइल, किताब आदि लेकर केंद्र के अंदर जाने की मनाही

परवाहा. वाइएनपी डिग्री कॉलेज रानीगंज के परीक्षा केंद्र पर सेमेस्टर यूजी सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 सत्र 2025-29 की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में प्रारंभ हुई. अररिया कॉलेज अररिया का परीक्षा केंद्र वाइएनपी डिग्री कॉलेज रानीगंज निर्धारित किया गया है. प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ नूतन आलोक के हवाले से परीक्षा नियंत्रक प्रो सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि 527 परीक्षार्थी दोनों पालियों की परीक्षा में सम्मिलित हुए. सोमवार को प्रथम पाली में भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, गणित , वाणिज्य, भूगर्भ शास्त्र, सांख्यिकी, गृह विज्ञान व द्वितीय पाली में राजनीति विज्ञान, प्राचीन इतिहास, श्रम व समाज कल्याण, मानव शास्त्र, अर्थशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र व उर्दू की परीक्षा थी. परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेशद्वार पर केंद्राधीक्षक डॉ नूतन आलोक के नेतृत्व में महाविद्यालय कर्मियों द्वारा परीक्षार्थियों से मोबाइल, किताब, पूर्जा रखवाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया गया. शांतिप्रिय माहौल में कदाचारमुक्त परीक्षा में विधि व्यवस्था संधारण के लिए सब इंस्पेक्टर अजय पासवान, छोटे लाल यादव, प्रमोद कुमार सिंह सहित महिला पुलिस बल परीक्षा केंद्र पर मुस्तैद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >