वायरल वीडियो को लेकर सरपंच के ससुर पर प्राथमिकी दर्ज

पलासी प्रखंड क्षेत्र के रामनगर पंचायत का है मामला

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के रामनगर पंचायत की वर्तमान सरपंच रूबी खातून के ससुर का एक युवक-युवती के साथ अमानवीय व्यवहार करने का वीडियो वायरल है. मामले में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने खुद के बयान पर पलासी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें थानाध्यक्ष ने कहा है कि चार मार्च को दिवा गश्ती के दौरान मोबाइल पर एक वीडियो आया,जिसमें एक व्यक्ति लोगों की भीड़ में एक युवक व युवती की छड़ी से पिटाई कर रहा था. उक्त वायरल वीडियो के सत्यापन के लिए डेंगा चौक स्थित चौकीदार को वीडियो दिखाया. इस क्रम में चौकीदार ने बताया कि यह घटना आठ माह पूर्व रामनगर पंचायत के ग्राम कचहरी की है. वहां की सरपंच के ससुर ने युवती व युवक की पिटाई की थी, जो अपराध है. इसका सही से सत्यापन करते हुए थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने पलासी थाने में सरपंच के ससुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार बताया कि वायरल वीडियो पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >