लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का करें निष्पादन

जिला व सत्र न्यायाधीश ने दिये कई निर्देश

10- प्रतिनिधि, अररिया आगामी 08 मार्च 2025 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के मद्देनजर सोमवार को वन विभाग, विद्युत विभाग श्रम विभाग, माप-तौल विभाग के साथ अन्य विभाग के पदाधिकारियों के निर्देश जारी किया गया है. यह दिशा निर्देश प्रिंसिपल जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय अररिया के अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने दी है. बताया गया कि बैठक की अध्यक्षता करते हुए अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने उपस्थित वन विभाग, विद्युत विभाग श्रम विभाग, माप-तौल विभाग, के साथ अन्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकाधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में निर्देश जारी किया. इस मौके पर आरओएफ राधेश्याम राय, मापतौल विभाग के इंस्पेक्टर संदीप कुमार मंडल, खनन निरीक्षक (माइनिंग) मो अरमान, जेईई/एस/अररिया (यू) मो शाहनवाज आलम सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >