तृतीय खंड व स्नातक प्रथम खंड की स्पेशल परीक्षा जारी

शांतिपूर्वक चल रही परीक्षा

फारबिसगंज. पीयू के द्वारा संचालित स्नातक प्रथम खंड स्पेशल सत्र 2024 व स्नातक तृतीय खंड सत्र 2024 का के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा जारी है. स्नातक तृतीय खंड का संचालित परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को प्रथम पाली में 624 परीक्षार्थियों में 08 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. 624 ने उपस्थित होकर परीक्षा दिया. जबकि द्वितीय पाली में 242 परीक्षार्थियों में तीन अनुपस्थित रहे. 239 परीक्षार्थियों ने उपस्थित होकर परीक्षा दिया. वहीं स्नातक प्रथम खंड के स्पेशल परीक्षा में दूसरे दिन प्रथम पाली में 36 परीक्षार्थियों में 07 अनुपस्थित रहे. 29 ने उपस्थित हो कर परीक्षा दिया. वहीं द्वितीय पाली में 18 परीक्षार्थियों में 04 अनुपस्थित रहे 14 ने उपस्थित होकर परीक्षा दिया. कुल 54 परीक्षार्थियों में 11 अनुपस्थित रहे 43 ने उपस्थित होकर परीक्षा दिया. परीक्षा को कदाचार मुक्त माहौल में संचालित कराने के लिए जहां केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य डॉ पवन कुमार मल्लिक,परीक्षा नियंत्रक राम नरेश सिंह,डॉ सुधांशु शेखर झा, सहायक परीक्षा नियंत्रक संतोष कुमार झा,,मनोज कुमार राय सहित अन्य लगातार सभी परीक्षा हॉल में पहुंच कर संचालित परीक्षा का जायजा लेते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >