नो मेंस लैंड की जमीन से अतिक्रमण हटाया

पहले करायी गयी माइकिंग

नरपतगंज. बसमतिया व बेला बॉर्डर के नो मेंस लैंड एरिया में किये गये अतिक्रमण को हटाया गया. जबकि सीओ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार, घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार व भारी संख्या पुलिस टीम एसएसबी जवानों ने जेसीबी से अतिक्रमण को खाली कराया. मालूम हो कि भारत-नेपाल सीमा के बसमतिया व बेला तक नो मेंस लैंड एरिया को अतिक्रमित कर लिया गया था. अतिक्रमण के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने पूर्व में अतिक्रमण खाली करने को लेकर माइकिंग करायी थी. लेकिन माइकिंग करने के बावजूद अतिक्रमण को खाली नहीं कराया गया था. इसके बाद सीओ के नेतृत्व में टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >