अररिया. अररिया नगर परिषद की ओर से मंगलवार को चांदनी चौक से लेकर सदर अस्पताल गेट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अतिक्रमण हटाओ टीम का दस्ता जैसे ही मुख्य बाजार पहुंचा तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया. सभी ने दुकानों के बाहर रखे समान को उठाकर अंदर रखना शुरु कर दिया. इस दौरान नगर परिषद की टीम ने दुकानों के बाहर रखे सामान को कब्जे में किया. नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र प्रकाश राज ने बताया कि सदर अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर चांदनी चौक से सदर अस्पताल रोड होते हुए जीरो माइल तक सड़क अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी हटाया गया. दुकानदारों ने दुकानों के आगे अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है. जिस कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. पैदल गुजरने वाले लोगों को बाजार में असुविधा का सामना न करना पड़े इसी के चलते यह अभियान चलाया गया है. इस दौरान नगर परिषद के कर्मियों के द्वारा अवैध अतिक्रमणकारियों से 10000 की जुर्माना राशि भी वसूल की गयी. बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति भी बनी रहती है. इसे देखते हुए नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. वहीं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रराज प्रकाश ने बताया कि शहर को सुन्दर व स्वच्छ बनाने के लिए या अतिक्रमण हटाओ अभियान, लगातार जारी रहेगा, जिससे आम नागरिकों को बाजार आने जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े ना तो जान की समस्या से जूझना पड़े, इस दौरान उन्होंने फल व सब्जी की रेहड़ियां लगाने वाले को भी चेतावनी दी है. मौके पर नगर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार रजक, यातायात थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार सदल बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
