बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

बंगाल की जीत पर कार्यकर्ता ने मनाया जश्न

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के पिठौरा मंडल क्षेत्र अंतर्गत फरही पंचायत में शक्ति केंद्र प्रमुख के दरवाजे पर मंगलवार को भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक की गयी. मंडल अध्यक्ष संतोष मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक कर विचार विमर्श किया गया. जबकि बैठक के दौरान जहां संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. वहीं बंगाल चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड जीत पर सभी ने जश्न मनाया. इतना ही नहीं रंग अबीर खेल कर व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया. बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष संतोष मंडल ने बैठक में मौजूद संगठन के लोगों को जागरूक करते हुए संगठन के प्रति गंभीर रहने की बात कही. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार संगठन के मजबूती को लेकर हर मंडल क्षेत्र में बैठक आयोजित की जाती है. जिसको लेकर फरही में शक्ति केंद्र प्रमुख कुलानंद कापरी के दरवाजे पर बैठक आयोजित की गई. मौके पर कुलानंद कापरी, दीपक कुमार मंडल, शत्रुघ्न मंडल, आशीष कुमार,आलोक कुमार साहा, पप्पू यादव ,दीपक कुमार यादव, गणेश शर्मा, अरविंद झा, चंदन कुमार ,सरोज यादव, मांडवी सिंहा, मुन्ना कुमार, रंजन कुमार सिंह, संजय कुमार राम, शंकर प्रसाद लाल के अलावा दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >