थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

कदाचारमुक्त संपन्न हुई परीक्षा

परवाहा. वाईएनपी डिग्री कॉलेज रानीगंज परीक्षा केंद्र पर 2024-28 थर्ड सेमेस्टर की अंतिम दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. यह जानकारी महाविद्यालय के केंद्राधीक्षक डॉ नूतन आलोक के हवाले से परीक्षा नियंत्रक प्रो सुभाष चंद्र सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि अररिया कॉलेज अररिया के 14 सौ परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय द्वारा वाईएनपी डिग्री कॉलेज रानीगंज को बनाया गया था. परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल से 05 मई तक किया गया. प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ नूतन आलोक के नेतृत्व में गठित निरीक्षण दल द्वारा मुख्य प्रवेश द्वारा पर परीक्षार्थियों से मोबाइल फोन, चिट पुर्जा, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, प्रतिबंधित सामग्रियों की जांच कर प्रवेश करने दिया जाता था. प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. नूतन आलोक ने बताया कि मंगलवार को कुल 650 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने में परीक्षा नियंत्रक प्रो सुभाष चंद्र सिंह, प्रो नवल किशोर सहाय, प्रो सूर्यानंद सिंह, प्रो. इंदु कुमारी, प्रो. भूषण कुमार यादव, प्रो पिंकी प्रेमा का काफी सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >